कौन है वह खुशनसीब लड़की? जिसने रचाई Mr Beast से सगाई, जाने

कौन है वह खुशनसीब लड़की? जिसने रचाई Mr Beast से सगाई, जाने

Mr Beast दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ और अमीर यूट्यूबर है जिनकी सम्पत्ति भारतीय इनकम का अनुसार 820 करोड़ के आसपास है। हाल ही में क्रिसमस के दिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई के लिए प्रोपोज़ किया था और नए साल पर सोशल मीडिया के माध्यम से इस खुशखबरी को साझा किया। आइये जानते है…

कौन है Mr Beast की मंगेतर?

Mr Beast की मंगेतर का नाम थिया बोयसेन हैं जो कि दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली हैं। थिया बोयसेन खुद यूट्यूबर हैं, जिनका चैनल “TheaBeasty” है। थिया बोयसेन की पढ़ाई की बात करे तो उन्होंने गेमिंग स्ट्रीमर, राइटर और न्यूरोसाइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है।

कौन है Mr Beast?

MrBeast, जिनका असली नाम Jimmy Donaldson है, एक अमेरिकी यूट्यूबर, उद्यमी और समाजसेवी हैं। वह अपने बड़े बजट वाले स्टंट वीडियो, चैरिटी कार्यों और अनूठे चैलेंजों के लिए जाने जाते हैं। MrBeast ने यूट्यूब पर 2012 में शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें 2017 में उस समय प्रसिद्धि मिली जब उन्होंने “counting to 100,000” जैसे असामान्य वीडियो बनाए, जिसमें उन्होंने 100,000 तक गिनती की थी।

Amazing कैमरा क्वालिटी और 100W फ़ास्ट चार्जर के साथ कम कीमत में उपलब्ध OnePlus 11R स्मार्टफोन

कहाँ हुई थी पहली मुलाकात-

Mr Beast और उनकी होने वाली वाइफ की पहली मुलाकात 2022 में दक्षिण अफ्रीका में हुई थी, जब जिमी वहां यात्रा पर थे। थिया के अनुसार, जिमी बहुत ही सरल और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, और उनकी यही विशेषताएं उन्हें पसंद आईं। सगाई के बाद, दोनों एक निजी और अंतरंग समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें केवल करीबी परिवार और मित्र शामिल होंगे।

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते में पड़ी दरार! तलाक की आशंका

कब होगी शादी?

हाल ही में कई इवेंट्स में Mr Beast और थिया बोयसेन को साथ में स्पॉट किया गया। इस सगाई की घोषणा के बाद, मिस्टरबीस्ट और थिया बोयसेन को उनके प्रशंसकों और यूट्यूब समुदाय से बधाइयां मिल रही हैं। शादी कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले है।

पुष्पा 2′ नहीं थमने वाली, 29 वें दिन भी कर डाला इतने का कारोबार।